छत्तीसगढ़

Rana Daggubati Slams Indigo Airline: राणा डग्गुबाती का लगेज एयरलाइंस के हाथों हुआ गुम, अभिनेता ने लगाई लताड़

नई दिल्ली I फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव की भूमिका निभाने वाले राणा डग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने दावा किया है कि कंपनी ने उनका लगेज खो दिया है।

राणा डग्गुबाती ने ट्विटर पर इंडिगो एयरलाइंस पर निशाना साधा है

राणा डग्गुबाती ने ट्विटर पर कई ट्वीट किए हैं और इनके माध्यम से उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, ‘भारत की सबसे खराब एयरलाइंस का अनुभव भी बहुत खराब है।’ इसके अलावा उन्होंने इसे इंडिगो को टैग भी किया है। उन्होंने आगे लिखा है, ‘फ्लाइट की टाइम का पता नहीं, मेरा खोया हुआ लगेज मिल नहीं रहा है। स्टाफ को कोई जानकारी नहीं है। इससे ज्यादा और क्या खराब हो सकता है।

राणा डग्गुबाती का लगेज खो गया है

राणा डग्गुबाती यही तक नहीं रुके। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के एक ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आपका इंजीनियर अच्छा व्यक्ति हो सकता है लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं है। आपको उसे सही करने की आवश्यकता है।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘इस सेल फ्लाइट के बारे में टिकट बुक करने से पहले सोच लें। यह शायद समय पर टेकऑफ या लैंड ना करें। इतना ही नहीं, आपके लगेज के बारे में भी इनको कभी कोई जानकारी नहीं होगी।’ उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह हादसा उनके साथ कब हुआ है।

राणा डग्गुबाती 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भाग लेने गोवा गए थे

राणा डग्गुबाती हाल ही में संपन्न हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भाग लेने गोवा गए थे। इस कार्यक्रम में उनके अलावा आशा पारेख, आयुष्मान खुराना, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता और आनंद राय जैसे लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई थी। राणा डग्गुबाती भल्लालदेव की भूमिका से भी काफी फेमस हुए थे। फिल्म बाहुबली के दोनों भागों में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया था। अब वह जल्द राणा नायडू में नजर आएंगे। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती है। उनकी फिल्म बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। यह फिल्म दो भागों में रिलीज हुईं थी। इसके बाद उन्होंने और भी कई फिल्मों में काम किया है।