छत्तीसगढ़

Honey Singh: बेशरम रंग विवाद पर हनी सिंह ने दी प्रतिक्रिया, बोले- लोग संवेदनशील हो गए हैं…

नईदिल्ली I शाहरुख और दीपिका की ‘पठान’ फिल्म का पहला ट्रैक ‘बेशरम’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में है। इस गाने को लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर खूब हंगामा देखने को मिला है बल्कि कई नेताओं तक ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। फिलहाल अब इन सबके बीच गायक और रैपर हनी सिंह ने ‘बेशरम रंग’ गाने पर चल रहे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हनी सिंह ने ‘बेशरम रंग’ गाने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘पहले बहुत आजादी थी। लोग भले ही कम पढ़े-लिखे थे लेकिन कहीं ज्यादा सेंसिबल थे। वह बौद्धिक रूप से समझदार थे और चीजों को मनोरंजन के रूप में लेते थे। वे किसी भी बात को दिल पर नहीं लेते…’

हनी सिंह ने आगे कहा, “रहमान सर का एक गाना था, ‘रुक्मणी रुक्मणी शादी के बाद क्या हुआ’…लोगों ने इसे एक्सेप्ट किया। मैं इसे सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, लेकिन जब मैंने इस तरह के बोल बनाए तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। अब ये और भी बुरा है, लोग ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।”

हनी सिंह ने इसके अलावा यह भी कहा कि “लोग उस समय बहुत बुद्धिमान थे और कविता को समझते थे और उसे कभी गंदी चीज के रूप में नहीं देखते थे। आजकल कोई ‘चोली के पीछे क्या है’ जैसे गाने बनाता है तो लोग सिर पर बैठकर पूछते हैं, ‘क्या हो रहा है?’ “

बात करें फिल्म ‘पठान’ की तो इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ ही जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक स्पाई एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें शाहरुख खान रॉ एंजेट का किरदार निभाते दिखाई देंगे, जबकि जॉन नकारात्मक भूमिका में हैं। बता दें कि ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।