छत्तीसगढ़

महान फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक, अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुआ परिवार; बेटे और बेटी ने शेयर की भावुक पोस्ट

नई दिल्ली। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर कैंसर के चलते साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती हैं। 82 वर्षीय महान फुटबॉलर किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी हालत में लगातार गिरवाट दर्ज की जा रही है। ऐसे में परिवार के लोग अस्पताल में इक्ट्ठा हुए।पेले को नवंबर के अंत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि पेले का कैंसर बढ़ गया था। तीन बार के विश्व कप विजेता को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उसके बाद से अस्पताल का कोई अन्य बयान प्रकाशित नहीं किया गया।

बेटे और बेटी ने इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट

पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो, जिन्हें एडिन्हो भी कहा जता है, शनिवार को अस्पताल पहुंचे। कुछ घंटों के एडिन्हो ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने पिता का हाथ पकड़े हुए दिखाया गया है। एडिन्हों ने लिखा, “डैड… मेरी ताकत आप से है।” पेले की बेटी केली नैसिमेंटो भी अस्पताल में ही हैं। केली ने भी इंस्टाग्राम पर पिता के गले लगते हुए एक तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट लिखा।

सितंबर में हटाया गया था ट्यूमर

गौरतलब हो कि सितंबर 2021 में पेले का कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई। पेले पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। धीरे-धीरे उनकी हालत नाजुक होने लगी और नवंबर के अंत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। पेले को हृदय संबंधी समस्याएं थीं और उनके चिकित्सा कर्मचारियों ने चिंता व्यक्त की कि उनके कीमोथेरेपी उपचार से बेहतर नतीजे नहीं आ रहे हैं।

पेले ने 1958, 1962 और 1970 के विश्व कप में ब्राजील को जीत दिलाई थी। साथ ही 77 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक प्रमुख स्कोररों में से एक रहे थे। हाल ही में संपन्न हुए फीफा विश्व कप में नेमार ने पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की।