छत्तीसगढ़

रायगढ़ : तालाब किनारे मिला कॉलेज छात्र का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भवंर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र की लाश बरपाली ग्राम में मौजूद तालाब के पास संदेहास्पद स्थिति में मिली है। शव मिलने की घटना गांव में फैल गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।

जानकारी अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र में स्थानीय बरपाली नावाडीह रोड के किनारे मौजूद तालाब में ग्रामीण जन रोजाना की तरह सुबह से नित्य कर्म के लिए आना जाना कर रहे थे। इस बीच तालाब के पास मेड़ पर एक अज्ञात शव मिला। जिसे देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। यह जंगल में आग की तरह तरह गांव में फैल गई। लोगों का जमावड़ा मौके पर उमड़ पड़ा। आसपास के ग्रामीण अंचल के लोग भी घटनास्थल पर आ गए। वहाँ के स्थानीय रहवासियों ने तत्पश्चात घरघोड़ा थाना को सूचना दे दी। जहां पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

मृतक की पहचान रामलाल उम्र 23 वर्ष निवासी बंगरसुता के रूप में हुई है। मृतक नावाडीह में रिश्तेदार के यहां रहकर भवंर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। ग्रामीणों द्वारा मौत का कारण संदिग्ध बताया जा रहा हैं। कारण अज्ञात है। थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर मर्ग कायम करते हुए, मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गए हैं।