छत्तीसगढ़

48 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा है 500 फीट का खतरा

नई दिल्ली। आज 500 फीट का एक विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने जा रहा है। यही नहीं बिल्डिंग साइज के इस एस्टेरॉयड के अलावा दो एस्टेरॉयड और पृथ्वी की ओर तेज गति से आ रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिक इस घटना पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

इस घटना को लेकर नासा ने कुछ जानकारियां भी साझा की हैं। नासा ने आगाह किया है कि एक विशाल फायर की स्पीड से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के Jet Propulsion Laboratory की ओर से इस एस्टेरॉयड को लेकर कुछ बातें साफ की गई हैं।

एस्टेरॉयड से डरने की जरूरत नहीं

नासा ने बताया है कि एस्टेरॉयड 2022 YO6 48312 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर तेजी से आ रहा है। यह घटना आज यानी 6 फरवरी को घटने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पृथ्वी के सबसे करीब 6460000 किलोमीटर की दूरी पर होगा। हालांकि पृथ्वी के इतने करीब होने के बावजूद भी एस्टेरॉयड कोई बड़ा खतरा नहीं है, इससे ना के बराबर नुकसान होने की उम्मीद है।

जानकारी हो कि हमारी पृथ्वी के पास बहुत सी ऐसी वस्तुएं मौजूद होती हैं, जो पृथ्वी के आसपास ही घूमती रहती हैं। वहीं इन वस्तुओं की कक्षाएं इन्हें कभी भी पृथ्वी के बेहद करीब नहीं आने देतीं लेकिन इन वस्तुएं के छोटे कण एस्टेरॉयड के रूप में पृथ्वी में रहने वालों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लेती हैं।

बाकी के दो एस्टेरॉयड भी तेज गति से बढ़ रहे आगे

वहीं विशालकाय एस्टेरॉयड के अलावा 69 फीट का 2023 CC और 95 फीट 2023 BT1 भी पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। ऐरोप्लेन के साइज वाला 2023 BT1 करीब 31536 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के पास 6460000 किलोमीटर की दूरी पर होगा। वहीं 69 फीट का 2023 CC एस्टेरॉयड 32472 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के 1500000 किलोमीटर करीब होगा।