छत्तीसगढ़

Kriti-Prabhas: मालदीव में सगाई करेंगे कृति सेनन और प्रभास? अफवाहों पर अब एक्टर की टीम ने दिया यह जवाब

नईदिल्ली I साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति सेनन जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ में एक साथ अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से उन दोनों अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, दोनों ने ही अपनी अफेयर की खबरों का खंडन किया था और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था, लेकिन अब एक बार फिर दोनों के अफेयर और सगाई की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।

दरअसल, खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले उमैर संधू ने ट्वीट किया था कि कीर्ति सेनन और प्रभास अगले हफ्ते मालदीव में सगाई करेंगे। उनके लिए बहुत खुशी की बात है। इसके बाद से ही एक बार फिर वह दोनों चर्चा में आ गए और सगाई को लेकर खूब सुर्खियां बटोरने लगे। वहीं, अब प्रभास की टीम ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही कीर्ति संग उनकी सगाई की खबरों पर अपनी सफाई भी पेश की है।

कीर्ति सेनन संग सगाई की खबरों पर प्रभास की टीम ने विराम लगा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास की टीम ने दोनों सेलेब्स की सगाई की खबर को गलत बताते हुए इसे केवल अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रभास और कीर्ति सिर्फ एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। सगाई की ये जो खबरें उड़ रही हैं, इसमें किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।

दरअसल, फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर जब लॉन्च हुआ था, उस दौरान दोनों की डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर हो सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, कीर्ति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इन खबरों का खंडन कर दिया था। उन्होंने बताया था कि प्रभास और उनके बीच ऐसा किसी भी तरह का कोई रिश्ता नहीं है। वह केवल अच्छे दोस्त हैं। ये सभी अफवाहें पूरी तरह से निराधार हैं।