छत्तीसगढ़

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का एलान, पहले मैच में गुजरात-मुंबई आमने-सामने, कुल चार डबल हेडर होंगे

मुंबई : बीसीसीआई ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट चार मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च तक खेला जाएगा। कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे। दोनों स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाएंगे।

23 दिनों के अंदर लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, लीग राउंड के दौरान चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे।

पहले मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे होगी, जबकि दूसरे मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी। लीग स्टेज का आखिरी मैच 21 मार्च को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, एकमात्र एलिमिनेटर डीवाई पाटिल स्टेडियम में 24 मार्च और फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इस WPL के लिए पांच टीमें इस प्रकार हैं-

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • गुजरात जाएंट्स (GG)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)

इससे पहले 13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन हुआ था। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही थीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। यह दोनों सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। भारत की दीप्ति शर्मा (UPW) पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा (DC) दो करोड़ रुपये में बिकीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जाएंट्स (GGT) ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।

ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।

पूरा शेड्यूल यहां देखें

तारीखमैचसमयस्टेडियम
4 मार्चGT vs MI7:30 PMडीवाई पाटिल
5 मार्चRCB vs DC3:30 PMब्रेबोर्न
5 मार्चUPW vs GG7:30 PMडीवाई पाटिल
6 मार्चMI vs RCB7:30 PMब्रेबोर्न
7 मार्चDC vs UPW7:30 PMडीवाई पाटिल
8 मार्चGG vs RCB7:30 PMब्रेबोर्न
9 मार्चDC vs MI7:30 PMडीवाई पाटिल
10 मार्चRCB vs UPW7:30 PMब्रेबोर्न
11 मार्चGG vs DC7:30 PMडीवाई पाटिल
12 मार्चUPW vs MI7:30 PMब्रेबोर्न
13 मार्चDC vs RCB7:30 PMडीवाई पाटिल
14 मार्चMI vs GG7:30 PMब्रेबोर्न
15 मार्चUPW vs RCB7:30 PMडीवाई पाटिल
16 मार्चDC vs GG7:30 PMब्रेबोर्न
18 मार्चMI vs UPW3:30 PMडीवाई पाटिल
18 मार्चRCB vs GG7:30 PMब्रेबोर्न
20 मार्चGG vs UPW3:30 PMब्रेबोर्न
20 मार्चMI vs DC7:30 PMडीवाई पाटिल
21 मार्चRCB vs MI3:30 PMडीवाई पाटिल
21 मार्चUPW vs DC7:30 PMब्रेबोर्न
24 मार्चएलिमिनेटर7:30 PMडीवाई पाटिल
26 मार्चफाइनल7:30 PMब्रेबोर्न