छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री के बेटे की मौत, काम निपटाकर वापस लौट रहा था, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई; मौके पर ही मौत

काम निपटाकर वापस लौट रहा था, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई; मौके पर ही मौत|धमतरी,Dhamtari - Dainik Bhaskar

धमतरी। धमतरी जिले में सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री जनपद पंचायत अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई। वह काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया गया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर (22) अपने किसी निजी काम से मगरलोड गया हुआ ता। काम होने के बाद वह वापस रांकाडीह जा रहा था। इसी दौरान रात को करीब 9.30 बजे रास्ते में उसकी कार परसवानी मार्ग में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार नीचे एक गड्ढे में गिर गई और सौरभ की वहीं मौत हो गई। कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। - Dainik Bhaskar
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए

आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घरवालों को भी इसकी जानकारी दी गई। बताया गया है कि सौरभ की मां ज्योति दिवाकर ठाकुर कांग्रेस नेत्री हैं। वह वर्तमान में मगरलोड जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। इसके पहले वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।