रायपुर: प्रदेश में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 34 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए हैं। आज फिर रायगढ़ ज़िले में सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं। Share on: WhatsApp
Day: 21 December 2021
रेलवे ने रद्द की 24 से 30 तक 36 ट्रेनें, हावड़ा-मुंबई और कटनी रूट की कई महत्वपूर्ण गाड़ियां कैंसिल, ब्रजराजनगर-ईब के बीच चलेगा चौथी लाइन का काम
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के ब्रजराजनगर-ईब स्टेशनों के बीच चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसके चलते हावड़ा-मुंबई, कटनी-भोपाल सहित कई रूट की 36 ट्रेनों को 24 से 30 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है।रेलवे प्रशासन […]
जांजगीर: खलिहान में पैरे के बीच मिली महिला की लाश, अकड़ा हुआ था शरीर; ठंड की वजह से मौत की आशंका
जांजगीर। जिले में खेत में बने खलिहान के पैरावट में एक अधेड़ महिला की लाश मिली है। उसका शरीर अकड़ा हुआ था। चेहरे में भी काले धब्बे हो गए हैं। जिससे उसकी ठंड की वजह से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र […]
छत्तीसगढ़: पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा 500 लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले को, कोलकाता से पकड़ कर लाई
रायपुर। चिटफंड कंपनी के नाम पर करीब 500 लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा है। रायपुर पुलिस भेष बदलकर कोलकाता गई और वहां से ठग को पकड़कर लाई। 2016 से पुलिस को इसकी तलाश थी। गिरफ्तार हुए चिटफंड कंपनी के मालिक का नाम गौरंगो राय है। पुलिस […]
राहुल गांधी से मिले CM भूपेश, प्रदेश की सरकार, संगठन और राजनीति पर हुई चर्चा, लखनऊ रवाना हुये मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में सरकार, संगठन और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की। राहुल गांधी ने इस दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव के रणनीतिक मुद्दों पर भी बात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस […]
इंडियन क्रिकेट में नई कंट्रोवर्सी: शास्त्री ने कहा था कुलदीप को नं. वन स्पिनर, खफा अश्विन अब बोले- टूट गया था, सोचता था रिटायरमेंट की
विराट कोहली और BCCI के बीच क्रिकेट कंट्रोवर्सी अभी खत्म नहीं हुई है, इसी बीच नया विवाद शुरू हो गया है। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व कोच रवि शास्त्री पर एक पुराने बयान को लेकर सवाल उठा दिया है। शास्त्री ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान कुलदीप यादव को नंबर वन स्पिनर बताया […]
छत्तीसगढ़: वैक्सीनेशन 3 करोड़ पार, 95% आबादी को लग चुका है पहला डोज; 58% लोगों ने कोरोना के दोनों टीके लगवाए
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण में नया मुकाम हासिल किया है। प्रदेश में अब तक टीके की तीन करोड़ एक हजार 122 डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में एक करोड़ 96 लाख 51 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है। इसमें से एक करोड़ 86 लाख 40 हजार […]
छत्तीसगढ़: कांग्रेसियों ने किया थाना का घेराव, भाजपाई भी पहुंचे, गरमाया माहौल, पुलिस ने थाने का गेट किया लॉक
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में रविवार-सोमवार की रात भाजपा और कांग्रेस के कार्यकार्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। भाजपा की शिकायत के बाद कांग्रेस के वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष बबला पाढ़ी समेत अन्य कांग्रेसियों पर हुई FIR के विरोध में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता लामबंद हो गए हैं। करीब […]
छत्तीसगढ़: दो IAS अफसरों का तबादला, शिखा राजपूत तिवारी अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त
रायपुर। राज्य शासन ने 2 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार सूची में जिनेविवा किण्डो और शिखा राजपूत तिवारी का नाम शामिल हैं. शिखा राजपूत तिवारी को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं जिनेविवा किण्डो को सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है। Share on: WhatsApp
छत्तीसगढ़: प्रदेश में कोल्ड-डे की चेतावनी, अगले 24 घंटों में सरगुजा-बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में शीतलहर की संभावना, बढ़ेगी ठंड
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं रायपुर में रात का सबसे कम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले 10 सालों की तीसरी सबसे सर्द रात बन गई है। इससे पहले 29 दिसंबर 2014 को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री पहुंचा था। वहीं […]