Home » राजनीति » सियासत: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच कर्नाटक पहुंचे ओडिशा के कांग्रेस विधायक, डिप्टी CM शिवकुमार से की मुलाकात

सियासत: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच कर्नाटक पहुंचे ओडिशा के कांग्रेस विधायक, डिप्टी CM शिवकुमार से की मुलाकात

रामनगर। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ ओड़िशा के कांग्रेस विधायकों से वंडरला रिसॉर्ट में मुलाकात की। ये विधायक ओड़िशा में आगामी राज्यसभा चुनावों को देखते हुए खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच यहां पहुंचे हैं।

वहीं, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, बंगलूरू में ओड़िशा के कांग्रेस विधायकों से मिलकर खुशी हुई। उनके साथ ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भक्त चरण दास भी मौजूद थे और उनसे बातचीत करने का अवसर मिला। उनकी एकता और दृढ़ संकल्प यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेताओं का एकजुट रहकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प किसी भी प्रयास से कमजोर नहीं हो सकता।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram