छत्तीसगढ़

झारखंड के गिरी‍डीह में बस दुर्घटना: पुल से नदी में गिरी बस, तीन लोगों की मौत; 24 घायल

गिरडीह: झारखंड के गिरडीह में पांच अगस्त को शनिवार रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।20 घायल निकाले गए, मरने वालों में कृषि विभाग का अकाउंटेंट, गिरिडीह का ठेकेदार व बस खलासी शामिल I

सभी घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, बस में सवार थे 30 यात्री। आगे जा रही बस को ओवरटेक करने में हुआ हादसा, चालक ने खोया नियंत्रण पुल की रेलिंग तोड़कर गिरी बस। गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 8.40 बजे गिरिडीह डुमरी रोड पर हुई है। पीरटांड़ में रांची से गिरिडीह जाते समय बस बराकर नदी में गिर गई।

अधिकारी ने कहा, “अभी अधिक विवरण का आकलन नहीं किया जा सकता क्योंकि बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।”गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया, “घटना में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं।”

इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई है।झारखण्ड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस की बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा, “दुखद समाचार प्राप्त हुआ है कि रांची से गिरिडीह जा रही एक बस झारखंड के गिरिडीह में बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला प्रशासन द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है…”गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि वह मौके पर हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। बस में यात्रियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस दुर्घटना को लेकर ट्वीट कर बताया है कि राहत-बचाव कार्य जारी है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि इस रेस्क्यू में कोई कोताही न बर्ती जाए और उन्होंने सुरक्षित होने की कामना की है।इस दुखद हादसे को लेकर अब गिरडीह डीसी नमन प्रियेश का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि नवजीवन में 6 से 8 लोगों के भर्ती होने की सूचना है।इसके अलावा 14 का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और एक गोवर्धन में इलारत है। वहीं मृतकों की संख्या 3 बताई है।