छत्तीसगढ़

यूपी की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका! रॉबर्ड वाड्रा ने कहा- पहले संसद पहुंचें, फिर लड़ें अगली लड़ाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से राजनीति चरम पर है। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है।

प्रियंका को लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर रॉबर्ट ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद पहुंचने के लिए लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए। रॉबर्ट ने आगे कहा, मुझे लगता है कि प्रियंका को पहले संसद पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर, जहां भी पार्टी को उचित लगे, मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें।