छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर हुए हत्याकांड में खुलासा: पुलिस ने कहा जुए की हार में हुआ विवाद, नशे में कुछ इस तरह चली गोली

Police disclosed Vinay Srivastava murder case

लखनऊ। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना नशे की हालत में घटी। जुए के खेल में जीत और हार के बाद शुरू हुआ यह विवाद इतना आगे बढ़ गया कि पिस्टल से गोली चल गई। 

पुलिस ने बताया कि मृतक विनय श्रीवास्तव जुए में अंकित से करीब 15 हजार रुपये हार गया था। जीत के बाद अंकित ने जुआ खेलने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला आगे बढ़ा और विनय ने बेड के नीचे रखी विकास किशोर की पिस्टल उठा ली थी। इसके बाद अंकित से छीना झपटी में चली गोली से हुई विनय की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा घर में मौजूद थे। 

पुलिस ने बताया कि विकास घटना के वक्त नहीं था। फ्लाईट से जाने के चलते विकास किशोर अपनी पिस्टल घर में छोड़ गया था। विकास के घटनास्थल पर न होने की पुष्टि भी हुई। पुलिस ने अंकित, अजय, शमीम बाबा को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार कर लिया है।  

यह है मामला 
लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था। 

शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, शमीम बाबा, अंकित वर्मा, अजय रावत सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।