छत्तीसगढ़

त्रिपुरा की 2, उत्तराखंड की एक सीट BJP ने जीती: झारखंड में JMM, बंगाल में TMC और केरल में कांग्रेस विजयी; UP में 30 हजार से अधिक वोटों से सपा आगे

नई दिल्ली। देश की 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों में से छह के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी जीत गई है। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस की ओर से JMM ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 30 हजार से अधिक वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए है। इन सात सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे।

इनमें से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ा था। धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) सीट पर विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थीं।

राज्यवार सीटों की स्थिति…

राज्यविधानसभा सीटजीत/आगेहार/पीछे
उत्तर प्रदेशघोसीSP आगेBJP
पश्चिम बंगालधुपगुड़ीTMCBJP
केरलपुथुपल्लीकांग्रेसCPI (M)
झारखंडडुमरीJMMAJSU
उत्तराखंडबागेश्वरBJPकांग्रेस
त्रिपुराबॉक्सानगरBJPCPI (M)
धनपुरBJPCPI (M)

1. UP की घोसी सीट: यहां I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह 30 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। 24 वें राउंड की काउंटिंग तक सुधाकर सिंह को 93 हजार 196 वोट मिले हैं। कुल 34 राउंड काउंटिंग होगी।

बीजेपी के दारा सिंह को 62 हजार 570 वोट मिले हैं। जुलाई में दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन किया था। इसके बाद से घोसी सीट खाली थी।

उत्तर प्रदेश के घोसी में उपचुनाव के वोटों की गिनती के बीच सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश के घोसी में उपचुनाव के वोटों की गिनती के बीच सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

2. झारखंड की डुमरी सीट: डुमरी सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बेबी देवी जीत गई हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन आंकड़े के अनुसार उन्होंने NDA की तरफ से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को 13000 हजार वोटों से हराया है।

करीब दो दशक तक इस विधासनभा सीट पर जगरनाथ महतो का वर्चस्व रहा है। जगरनाथ महतो के निधन के बाद JMM ने उनकी पत्नी बेबी देवी को मैदान में उतारा था। जीत के बाद बेबी देवी ने कहा यह जनता की जीत है। मैं उनके सारे अधूरे काम को पूरा करूंगी। 

जीत के बाद मतगणना क्षेत्र से बाहर निकलती बेबी देवी।

जीत के बाद मतगणना क्षेत्र से बाहर निकलती बेबी देवी।

JMM ने डुमरी MLA जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को टिकट दिया था।

JMM ने डुमरी MLA जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को टिकट दिया था।

डुमरी सीट पर उपचुनाव की काउंटिंग गिरिडीह स्थित पचंबा बाजार समिति परिसर में हुई।

डुमरी सीट पर उपचुनाव की काउंटिंग गिरिडीह स्थित पचंबा बाजार समिति परिसर में हुई।

3. उत्तराखंड की बागेश्वर सीट: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया है। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्वती दास को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने ट्विटर पर लिखा- राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी।

उत्तराखंड के बागेश्वर डिग्री कॉलेज पर कड़ी सुरक्षा के बीच काउटिंग जारी है।

उत्तराखंड के बागेश्वर डिग्री कॉलेज पर कड़ी सुरक्षा के बीच काउटिंग हुई।

4. त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट: त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत गई है। धनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI (M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18 हजार 871 वोटों से हरा दिया है। बॉक्सानगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30 हजार 237 वोटों से हराया है।

बॉक्सानगर में CPI (M) विधायक समसुल हक के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए थे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफे के बाद से धनपुर सीट खाली हो गई थी।

काउंटिंग के दौरान महिलाएं BJP के समर्थन में डांस करती दिखीं।

काउंटिंग के दौरान महिलाएं BJP के समर्थन में डांस करती दिखीं।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत से पहले ही लोग जश्न मना रहे थे।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत से पहले ही लोग जश्न मना रहे थे।

5. केरल की पुथुप्पली सीट: कांग्रेस के चांडी ऑमान ने 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से CPI (M) के जैक सी थॉमस को पुथुपल्ली सीट से हरा दिया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

कांग्रेस ने इस सीट पर ओमान चांडी के बेटे चांडी ऑमान को मैदान में उतारा था। बीजेपी की तरफ से सीनियर नेता लिजिन लाल चुनावी मैदान में थे।

केरल में जीत के बाद कांग्रेस ने चांडी ऑमान की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। कैप्शन में लिखा है- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चांडी ऑमान राहुल गांधी के साथ नंगे पांव चले थे।

केरल में जीत के बाद कांग्रेस ने चांडी ऑमान की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। कैप्शन में लिखा है- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चांडी ऑमान राहुल गांधी के साथ नंगे पांव चले थे।

केरल में पुथुपल्ली उपचुनाव की काउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र पर जाते अधिकारी।

केरल में पुथुपल्ली उपचुनाव की काउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र पर जाते अधिकारी।

6. पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट: बंगाल के धुपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

TMC कैंडिडेट निर्मल चंद्र रॉय और बीजेपी की तापसी रॉय के बीच काउटिंग शुरू होने से खत्म होने तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। TMC ने करीब चार हजार वोटों से बीजेपी को मात दी है।

इस सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और TMC एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरे थे। कांग्रेस ने CPI(M) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया था।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में नेताजी सुभाष ओपन यूनिवर्सिटी को मतगणना केंद्र बनाया गया था।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में नेताजी सुभाष ओपन यूनिवर्सिटी को मतगणना केंद्र बनाया गया था।