छत्तीसगढ़

बांग्लादेश के खिलाफ हार से कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, MS धोनी भी लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली : एशिया कप 2023 सुपर 4 में भारत ने तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश का सामना किया। हालांकि, भारत श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करके पहले ही फाइनल में एंट्री कर चुका है।

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत दर्ज करके एशिया कप फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोनो टीमों के बीच 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार हासिल की, जिसकी क्रिकेट जगत में लगातार चर्चा हो रही है।

बांग्लादेश ने 11 साल बाद एशिया कप में भारत को मात दी। इससे पहले बांग्लादेश ने भारत को एशिया कप 2012 में हराया था। इस मैच में महान सचिन तेंदुलकर ने शतक जड़ा था और अब शुभमन गिल ने शतक जड़ा, लेकिन इस पानी फिर गया।

ऐसे में रोहित शर्मा के नाम बांग्लादेश के खिलाफ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों में हारने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा 4 बार हार का सामना किया।

धोनी भी लिस्ट में शामिल-

इससे पहले एमएस धोनी का कप्तानी में भारत ने 3 बार हार का सामना किया था। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी चार वनडे मैचों में से तीन में हार झेली है और सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है।

बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलने वाले भारतीय कप्तान-

कप्तानहार
रोहित शर्मा4
एमएस धोनी3
राहुल द्रविड़1
सौरव गांगुली1