छत्तीसगढ़

शाहरुख खान ने विराट कोहली को बनाया अपना दामाद, बोले-मैं उससे प्यार करता हूं

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का हर कोई दीवाना है। विराट की फैन फॉलोइंग में बड़े-बड़े सेलेब्स का भी नाम शामिल है। बॉलीवुड के किंग खान विराट और उनके खेल दोनों के ही फैन है। शाह रुख और विराट को कई बार एक साथ मस्ती मजाक करते देखे गया है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ।

दरअसल, #ASKSRK सेशन में किंग खान ने विराट कोहली को कुछ ऐसा कह दिया जो अब मीडिया में छा गया है। हुआ यूं कि किंग खान के एक फैन ने एक्टर से क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में कुछ कहने के लिए कहा। बस फिर क्या है जवान एक्टर ने अपने स्टाइल में ट्वीट करके लिखा, आई लव विराट कोहली, वो मेरा अपने हैं। मैं उसके सलामती के लिए हमेशा प्रार्थना करता हूं… भाई दामाद जैसा है हमारा।

जवान को लेकर शेयर किया खास ऑफर

एक्टर ने सोशल मीडिया पर जवान का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, भाई को, बहन को… दुश्मन को, यार को और हां, अपने प्यार को…कल जवान दिखाइएंगे। चाचा-चाची, फूफा-फूफी, मां-मामी यानी पूरे परिवार को….सब के लिए एक के साथ एक मुफ्त टिकट। तो कल से… परिवार, यार और प्यार… बस 1 टिकट खरीदें और दूसरा मुफ्त पाएं। पूरे परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन।

अगली फिल्म है डंकी में आएंगे नजर

पठान और जवान के बाद अब शाह रुख अपनी आने वाली फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है। जो इस साल के आखिर में रिलीज होगी। इस फिल्म में किंग खान के साथ पहली बार एक्ट्रेस तापसी पन्नू नजर आएंगी। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख, दीया मिर्जा और संजना सांघी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म क्रिसमस पर फैंस के लिए एक बड़ा धमाका होने वाला है।