छत्तीसगढ़

लक्की पटियाल हमार दुश्मन है… ऐसे हुई थी लॉरेंस बिश्नोई से सिद्धू मूसेवाला की झगड़े की शुरुआत

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में नया खुलासा हुआ है। कब्ड्डी कप को लेकर लारेंस और सिद्धू मूसेवाला में फोन पर झगड़ा हुआ था। जिस के बाद से सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की प्लानिंग शुरू हुई।

सचिन थापन की पूछताछ में हुआ खुलासा

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन की पूछताछ में इस बात का पता चला है। सचिन ने पुलिस को बताया कि जिस समय लाॅरेंस और मूसेवाला का फोन पर झगड़ा हुआ उस समय वह लारेंस के साथ जेल में बंद था। सचिन ने बताया कि उसे 2021 में ही पता चल गया था कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल होगा। ध्यान रहे कि पंजाब पुलिस सचिन थापन को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर रही है।

फोन करके कहा था कबड्डी न जाए खेल में 

सचिन थापन ने बताया कि 2021 में लारेंस के साथ अजमेर जेल में बंद था। इस दौरान भागोमाजरा कब्ड्डी कप होना था। यह कब्ड्डी कप बंबीहा गैंग का लक्की पटियाल करा था। लारेंस ने मूसेवाला को फोन कर कहा कि वह इस कप में न जाए। लक्की पटियाल हमार दुश्मन है। लारेंस के मना करने के बावजूद मूसेवाला कब्ड्डी कप में गया। जिसके बाद लारेंस ने मूसेवाला को फाेन किया और दोनों में गोली गलोच हुई। इस के बाद लारेंस ने गोल्डी बराड़ को फोन किया।

मुसेवाला की मानसा में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी

गोल्डी बराड को लारेंस ने बताया कि मेरे मना करने के बाद भी सिद्धू वहां गया। जिस के बाद बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला को फोन किया। मूसेवाला ने बराड़ को कहा कि कोई ओर बात करनी है तो कर लो इस मसले पर कोई बात नहीं करना चाहता। जिस के बाद सिद्धू मूसेवाला की कत्ल की प्लानिंग शुरू हो गई थी। ध्यान रहे कि सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में मानसा में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपित गोल्डी बराड़ अभी फरार है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में अलग अलग सुरक्षा एजेंसियों की ओर से काम किया गया था। मामले की जांच अभी भी जारी है।