छत्तीसगढ़

वीडियो : रिलेशनशिप को लेकर एमएस धोनी की युवाओं को खास सलाह, कहा- ये मत सोचना कि मेरी वाली…

नईदिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. महेंद्र सिंह धोनी ऑन द फील्ड और ऑफ द फील्ड फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. महेंद्र सिंह धोनी दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों में एक हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी युवाओं को रिलेशनशिप के बार में सलाह देते नजर आ रहे हैं.

अगर उनके साथ वास्तव में खुश हैं तो कृपया शादी कर लिजिए

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी एक कार्यक्रम में लोंगों के सवाल का जवाब दे रहे हैं. इस दौरान फैंस ने पूर्व भारतीय कप्तान से रिलेशनशिप पर सवाल किया. इस सवाल के जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने मजेदार रिप्लाई दिया. महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि किसी को ढूंढिए… अगर उनके साथ वास्तव में खुश हैं तो कृपया शादी कर लिजिए. उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड वाले बैचलर्स की एक गलतफहमी होती है जो मैं इस जवाब को खत्म करके साफ करना चाहूंगा, ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है.

‘मैं महज इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुआ हूं…’

अब सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, इस कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने पूछा कि जैसे कि अब आप क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं… धोनी ने तुरंत रोका और कहा महज इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुआ हूं.  साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने ईशारों ही ईशारों में बता दिया कि वह आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ सकते हैं.