छत्तीसगढ़

पति की हत्यारोपी महिला, प्रेमी के लिए रखेगी करवा चौथ व्रत; जेलकर्मी भी हैरान

गोरखपुर : पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद सितांजली भी इस बार जेल में अपने प्रेमी बृजमोहन के लिए करवा चौथ का व्रत रखेगी। वहीं, 16 अन्य महिला बंदी भी व्रत रहेंगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। व्रत रहने वाली 17 बंदियों को पूजा सामग्री भी मुहैया कराई जाएगी।

गोरखपुर जिला जेल में करीब 100 महिला बंदी हैं। इनमें से करीब 35 पर पति की हत्या का आरोप है। इनमें से 17 बंदी जेल में करवा चौथ व्रत रहेंगी। व्रत रखने वाली महिला बंदियों में गीडा के मल्हीपुर की सितांजली के अलावा विजयलक्ष्मी, गुड्डी, अनुपमा, रमिता, निशा, संगम, सुमन पत्नी शैलेन्द्र, अंजनी, बलवंती, प्रमिला, माला, सुमन, कतवारी, सुशीला, रीता व रीमा शामिल हैं। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि करवाचौथ व्रत रखने वाली बंदियों के लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।

7 अप्रैल 2023 को सितांजली के पति की हुई थी हत्या

व्रत रहने वाली सितांजली की शादी 2020 में रामानंद से हुई थी। 2021 में रामानंद दुबई चला गया। इधर, सितांजली का प्रेम उसके ननद के देवर बृजमोहन से हो गया। आरोप है कि 6 अप्रैल 2023 को रामानंद दुबई से आया तो सितांजली ने नींद की दवा खिला दी।

फिर प्रेमी बृजमोहन व उसके दोस्त अशोक के संग मिलकर गला दबाकर हत्या की। शव तालाब में फेंकवा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर सितांजली, रामानंद और अशोक को गिरफ्तार कर लिया। एक जुलाई 2033 को पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी।