छत्तीसगढ़

टीवी जगत से आई बुरी खबर, साथ निभाना साथिया की इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

नईदिल्ली : टीवी के मशहूर सीरियल साथ निभाना साथिया के सेट से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, डेली सोप की मशहूर अभिनेत्री अपर्णा काणेकर का निधन हो चुका है। अभिनेत्री ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से शो की पूरी कास्ट को गहरा सदमा लगा है।

अपर्णा ने साथ निभाना साथिया में जानकी बा की अहम भूमिका निभाई थी। उनके किरदार को लोग बेहद पसंद करते थे। शो से उन्हें घर-घर से पहचान मिली। पूरी कास्ट के वे काफी करीब थीं। शो की दूसरी एक्ट्रेस लवली ससान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी है।

लवली ससान और अपर्णा काणेकर

अभिनेत्री लवली ससान ने अपर्णा काणेकर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरा दिल आज भारी है क्योंकि मुझे पता लगा है कि मेरी बहुत खास इंसान और एक सच्ची योद्धा का निधन हो गया है। आप सबसे खूबसूरत और मजबूत शख्सियतों में से एक थीं।

उन्होंने आगे कहा कि आपके साथ सेट पर इतना वक्त गुजारने और कनेक्शन बनाने का मौका मिला। ऐसे में मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। मेरी प्यारी बा को शांति मिले। आप हमेशा याद आएंगी और आपकी लीगेसी हमेशा जिंदा रहेगी।

बताते चलें कि अपर्णा काणेक के जानकी बा मोदी के रोल को फैंस बेहद पसंद करते थे। शो में बा के रूप में उन्होंने ज्योत्सना कार्येकर की जगह ली थी। उन्होंने तकरीबन 5 सालों तक इस रोल को प्ले किया था। अब एक्ट्रेस के निधन से उनकी कास्ट से लेकर फैंस को भी गहरा झटका लगा है। हालांकि, उनके निधन को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्हाल हर कोई उनके निधन को लेकर बहुत ज्यादा दुखी है।