छत्तीसगढ़

बिलासपुर: पत्नी का गला घोंटकर कचरे में फेंकी लाश, पति बोला- झगड़ती थी लड़कियों से बात करने पर; 4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

दूसरी लड़की से बात करने पर हुआ विवाद तो पत्नी का घोंट दिया गला। - Dainik Bhaskar

बिलासपुर। बिलासपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को कचरे के ढेर में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को वारदात का खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी लड़कियों से बात करने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी की जान ले ली। चार महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।