छत्तीसगढ़

IND vs SA Records: हिटमैन को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बने रबाडा, रोहित-शुभमन ने बनाया यह रिकॉर्ड

IND vs SA: Kagiso Rabada dismissed Rohit most number of times, Shubman Gill Virat Kohli, All Records WC 2023

कोलकाता। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 35 गेंद में 62 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी के साथ ही रोहित और शुभमन ने भारत के लिए एक खास रिकॉर्ड बना दिया। 

सबसे ज्यादा ओपनिंग रन एक साल में

IND vs SA: Kagiso Rabada dismissed Rohit most number of times, Shubman Gill Virat Kohli, All Records WC 2023

रोहित शर्मा और ईशान किशन – फोटो : सोशल मीडिया

इस साल यानी 2023 में अब तक भारत ने वनडे में ओपनिंग विकेट के लिए 2019 रन बनाए हैं। इसमें रोहित-शुभमन के योगदान के अलावा ईशान किशन समेत अन्य बल्लेबाजों का भी योगदान है। यह किसी एक साल में ओपनिंग विकेट के लिए भारत की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 1998 में भारत की ओर से वनडे में ओपनिंग विकेट के लिए 2002 रन बने थे। वहीं, साल 2002 में 1702 रन बने थे।

दूसरा सबसे तेज 50 रन

IND vs SA: Kagiso Rabada dismissed Rohit most number of times, Shubman Gill Virat Kohli, All Records WC 2023

शुभमन गिल और रोहित शर्मा – फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित-शुभमन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। भारत ने 4.3 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे। यह इस विश्व कप में किसी टीम द्वारा दूसरा सबसे तेज 50 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया है, जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 4.1 ओवर में 50 रन पूरे किए थे। रोहित ने 24 गेंद में 40 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें कगिसो रबाडा ने तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया।

रबाडा ने हिटमैन को आउट कर बनाया रिकॉर्ड

IND vs SA: Kagiso Rabada dismissed Rohit most number of times, Shubman Gill Virat Kohli, All Records WC 2023

कगिसो रबाडा – फोटो : सोशल मीडिया

इसी के साथ रबाडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर रोहित को 12 बार आउट किया है। दूसरे नंबर पर 11 बार के साथ टिम साउदी हैं। वहीं, एंजेलो मैथ्यूज 10 बार के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नाथन लियोन ने रोहित को नौ बार और ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को आठ बार आउट किया है। 

यानसेन को पहले पावरप्ले में कोई विकेट नहीं

IND vs SA: Kagiso Rabada dismissed Rohit most number of times, Shubman Gill Virat Kohli, All Records WC 2023

मार्को यानसेन – फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीके के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन पहले पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए। इस विश्व कप में यह पहली बार है जब यानसेन शुरुआती 10 ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए हों। यानसेन इस विश्व कप में अब तक सात मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं।