छत्तीसगढ़

कोरबा: आग की चपेट में आई महिला, दिवाली की रात पूजा करते समय दीये से कपड़े में लगी आग, करीब 75 फीसदी झुलसा शरीर

आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से झुलस गई। - Dainik Bhaskar

कोरबा। कोरबा में दिवाली की रात आग की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला गंभीर रुप से झुलस गई। जानकारी के मुताबिक पूजा करते समय महिला के कपड़ों में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते महिला आग की चपेट में आ गई। हादसे में वह करीब 75 प्रतिशत जल गई है। महिला को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।