छत्तीसगढ़

कोरबा: तानाखार में गोंगपा प्रत्याशी आगे, भाजपा थर्ड पोजीशन में; जानिए जिले की अन्य सीटों में स्थिति

कोरबा। तानाखार विधानसभा क्षेत्र में गोंगपा और कांग्रेस में टक्कर है।चुनाव के जो नतीजे आ रहे हैं उसमें गोंगपा प्रयाशी तुलेश्वर मरकाम निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की दिलेश्वरी से बढ़त बनाये हुए हैं।बढ़त हर राउंड में बढ़ रही है। भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उईके तीसरे पोजीशन पर चल रहे हैं। गोंगपा प्रत्याशी करीब 7600 वोटों से आगे हैं।


👉कोरबा विधानसभा से 10th राउंड के बाद कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 12000 वोटो से पीछे

👉 रामपुर विधानसभा से 12th राउंड के बाद कांग्रेस के फूल सिंह राठिया 9166 वोटो से आगे

👉 कटघोरा विधानसभा से 14th राउंड के बाद विधायक पुरुषोत्तम कंवर 13500 वोटो से पीछे

👉 पाली तानाखार विधानसभा से राउंड के बाद 9th तुलवेश्वर सिंह मरकाम 7600 वोटो से आगे