छत्तीसगढ़

छठे चरण में 59.26% मतदान; जानें राज्य और सीटवार वोट प्रतिशत; 2019 की तुलना में इस बार कैसा रहा मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे दौर के लिए मतदान 25 मई को खत्म हो गया। इस चरण में आठ प्रदेशों की 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। छठे दौर में सबसे ज्यादा 14 सीटें उत्तर प्रदेश की जबकि सबसे कम जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हुई। 

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप पर मौजूद रात साढ़े आठ बजे तक के आंकड़े के अनुसार, छठे चरण में 59.26% मतदान हुआ। हालांकि, मत प्रतिशत के इन आंकड़ों में बदलाव संभव है। 2019 के चुनाव में इन 58 सीटों पर कुल 64.22% फीसदी वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा 84.59 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ था। वहीं, सबसे कम 8.98 फीसदी मतदान जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया था।

अब तक के चुनावों में मत प्रतिशत चर्चा का बड़ा विषय रहा है। शुरुआत में विपक्ष ने चुनाव आयोग पर देरी से वोटिंग के आंकड़े देने का आरोप लगाया जिसका आयोग ने खंडन किया। वहीं सत्ता पक्ष ने कहा कि विपक्ष ने पहले ही हार मान ली। 

आइए जानते हैं कि छठे चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ वहां 2019 में कितनी वोटिंग हुई थी? चरण-वार मतदान के आंकड़े क्या कहते हैं? 2019 में तुलना में इस बार कैसे मतदान हो रहा है?

छठे चरण में राज्यवार वोट प्रतिशत

प्रदेश2019 में वोट %2024 में वोट % (8:30 बजे तक)
बिहार58.6553.63
दिल्ली60.655.16
हरियाणा70.3458.54
जम्मू-कश्मीर8.9852.28
झारखंड64.5763.20
ओडिशा71.6160.07
उत्तर प्रदेश54.5854.03
पश्चिम बंगाल84.5978.19

छठे चरण में सीटवार वोट प्रतिशत

राज्यलोकसभा सीट2019 में वोट %2024 में वोट % (8:30 बजे तक)
बिहारगोपालगंज55.7850.68
बिहारमहाराजगंज53.8249.9
बिहारपश्चिम चंपारण62.0257.12
बिहारपूर्वी चंपारण60.355.93
बिहारशिवहर59.654.37
बिहारसिवान54.7348.39
बिहारवैशाली61.9157.62
बिहारवाल्मीकि नगर61.9855.82
दिल्लीचांदनी चौक62.7854.79
दिल्लीपूर्व दिल्ली61.754.79
दिल्लीनई दिल्ली56.9151.98
दिल्लीउत्तर पूर्वी दिल्ली63.8659.09
दिल्लीउत्तर पश्चिम दिल्ली58.9753.81
दिल्लीदक्षिण दिल्ली58.7553.26
दिल्लीपश्चिम दिल्ली60.8256.85
हरियाणाअंबाला71.162.24
हरियाणाभिवानी-महेंद्रगढ़70.4857.26
हरियाणाफरीदाबाद64.155.59
हरियाणागुड़गांव67.3353.35
हरियाणाहिसार72.4361.46
हरियाणाकरनाल68.3559.72
हरियाणाकुरुक्षेत्र74.2961.52
हरियाणारोहतक70.5259.19
हरियाणासिरसा75.9960.27
हरियाणासोनीपत71.0257.54
जम्मू कश्मीरअनंतनाग-राजोरी8.9852.28
झारखंडधनबाद60.4759.2
झारखंडगिरिडीह67.1266.72
झारखंडजमशेदपुर67.1966.79
झारखंडरांची64.4961.34
ओडिशाभुवनेश्वर59.1753.54
ओडिशाकटक69.8154.36
ओडिशाढेंकानाल75.3360.88
ओडिशाक्योंझर77.5762.43
ओडिशापुरी72.7261.17
ओडिशासंबलपुर76.7268.87
उत्तर प्रदेशइलाहाबाद51.8351.75
उत्तर प्रदेशअंबेडकर नगर61.0861.54
उत्तर प्रदेशआजमगढ़57.5656.12
उत्तर प्रदेशबस्ती57.1956.66
उत्तर प्रदेशभदोही53.5353.03
उत्तर प्रदेशडुमरियागंज52.2651.94
उत्तर प्रदेशजौनपुर55.7755.52
उत्तर प्रदेशलालगंज54.8654.39
उत्तर प्रदेशमछलीशहर56.0254.43
उत्तर प्रदेशफूलपुर48.748.97
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़53.5651.6
उत्तर प्रदेशसंत कबीर नगर54.252.63
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती52.0852.76
उत्तर प्रदेशसुल्तानपुर56.3755.61
पश्चिम बंगालबांकुरा83.2576.79
पश्चिम बंगालबिष्णुपुर87.3481.47
पश्चिम बंगालघाटल82.7479.61
पश्चिम बंगालझारग्राम85.7180.16
पश्चिम बंगालकांथी85.8375.66
पश्चिम बंगालमेदिनीपुर84.2477.6
पश्चिम बंगालपुरुलिया82.3874.43
पश्चिम बंगालतामलुक85.3879.79