छत्तीसगढ़

शुरुआती रुझानों में NDA को बहुमत, INDIA 184 सीटों पर आगे

नई दिल्ली। लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं। इसके बाद EVM खोली जाएगी। अगले दो घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

शुरुआती रुझान में NDA 259, I.N.D.I.A.184 सीटों पर आगे चल रहा है।

मंदिरों से लेकर पार्टी ऑफिस में हवन-पूजन किए जा रहे हैं। लड्‌डू तो कहीं पूड़ी-सब्जी से लेकर छोले-भटूरे तक की तैयारी हो रही है। भाजपा कार्यालय में पूड़ी और बूंदी बनाई जा रही है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।

1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।

बिहार की 40 सीटों पर काउंटिंग: बेगूसराय से गिरिराज तो पाटलिपुत्र से मीसा आगे

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं।

कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। काराकाट से पवन सिंह पीछे हैं।औरंगाबाद से NDA कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह आगे चल रहे हैं।

एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 21, कांग्रेस एक सीट पर आगे

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर और खजुराहो समेत भाजपा 21 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे

हरियाणा की सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

राजस्थान की 25 सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 14, कांग्रेस 3 सीट पर आगे

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है। भाजपा 14 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।

मोदी काशी सीट से आगे, कमलनाथ के बेटे नकुल छिंदवाड़ा से पीछे से चल रहे

जालौर से वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। वाराणसी से नरेंद्र मोदी मोदी आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से विवेक साहू आगे चल रहे हैं। कमलानाथ के बेटे नकुल नाथ पीछे चल रही हैं। 

राहुल दोनों सीटों पर आगे

राहुल गांधी केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से आगे चल रहे हैं।

कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल पीछे चल रहे

हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। जबकि आप के सुशील गुप्‍ता आगे हैं। नवीन जिंदल कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।