छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:बस्तर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायगढ़, सरगुजा से भाजपा आगे; भूपेश बघेल को बढ़त

रायपुर। लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई। अब तक के रुझानों में भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट राजनांदगांव से पूर्व CM भूपेश बघेल आगे हैं।

राजनांदगांव से भूपेश बघेल ने 4614 वोटों से बढ़त बना ली है। यहां से भाजपा के संतोष पांडेय पीछे हो गए हैं। जांजगीर-चांपा सीट से कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया पीछे हो गए हैं। यहां ये भाजपा के कमलेश जांगड़े 3782 वोटों से आगे हो गए हैं। ​​​​​​​रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया 9633 वोटों, सरगुजा से भाजपा के चिंतामणि महाराज 784 वोटों से आगे चल रहे हैं।

प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।