छत्तीसगढ़

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका; रुझानों में एनडीए से आगे निकल गया INDIA

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में विपक्षी गठबंधन इंडिया ने बढ़त बना ली है।एनडीए पीछे चल रहा है।  

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, 33 सीटों पर सपा आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे तक उत्तर प्रदेश में 33 सीटों पर सपा आगे चल रही है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रालोद एक सीट पर आगे चल रही है।