छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 3 भाजपा प्रत्याशियों को सबसे बड़ी लीड, कोरबा में ज्योत्सना महंत 8636 वोटों से आगे, जानिए 11 सीटों में किसने कितने वोट से बनाई बढ़त

रायपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम के अब तक के रुझानों में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 9 पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 60 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 59204 वोटों से आगे हैं. वहीं रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 72378 वोटों से आगे चल रहे हैं.

जानिए कौन कहां से आगे

  • रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 60 हजार वोटों से आगे
  • दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 59204 वोटों से आगे
  • राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल 6238 वोटों से आगे
  • बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 10,665 वोटों से आगे
  • रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 72378 वोटों से आगे
  • बस्तर से भाजपा के महेश कश्यप 436 वोटों से आगे
  • कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 9534 वोटों से आगे
  • महासमुंद से बीजेपी के प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 1229 वोटों से आगे
  • कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 8636 वोटों से आगे
  • जांजगीर से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 26330 वोटों से आगे
  • सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज 28577 हजार वोटों से आगे