छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बृजमोहन अग्रवाल की 4 लाख और विजय बघेल की लीड तीन लाख के पार; देखें प्रदेश में अबतक कौन कितने वोट से आगे

रायपुर। रायपुर लोकसभा में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। 11वें राउंड की काउंटिंग जारी है और अभी उनके कुल वोट करीब 7 लाख तक पहुंच गए हैं। साथ ही विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन अग्रवाल की लीड 4 लाख तक पहुंचने वाली है।

दुर्ग सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। दुर्ग में बीजेपी के विजय बघेल को 696356 मत मिले हैं। कांग्रेस के राजेंद्र साहू 330943 वोटों से पीछे चल रहे हैं। राजेंद्र साहू को 365413 मत मिले हैं।

देखें प्रदेश में अबतक कौन कितने वोट से आगे