छत्तीसगढ़

क्या हुई बात जब दोनों खिलखिला उठे… संसद में जब हुई चिराग पासवान और कंगना की मुलाकात, देखें वीडियो

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव जीत जाने के बाद भी कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। हिमाचल की मंडी सीट से जीतकर वह संसद पहुंची हैं। वह अब लोकसभा सदस्य हैं। बुधवार लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव था और सभी सांसद लोकसभा पहुंचे। बीजेपी सांसद कंगना रनौत जब लोकसभा पहुंची तो मीडिया के कैमरे उनकी ओर घूम गए। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दिखाई दिए। दोनों किसी बात पर हंसते और ताली मारते हुए दिखाई दिए। चिराग पासवान और कंगना रनौत, दोनों एक फिल्म में पहले साथ काम कर चुके हैं।

संसद भवन जब पहुंचे कंगना और चिराग
2011 में, दोनों ने एक फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ अभिनय किया था। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और चिराग पासवान कुछ दिनों बाद राजनीति में आ गए। वहीं कंगना फिल्म इंडस्ट्री में बनी रहीं। पहली बार उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में एंट्री मारी। यहां उनकी पहली पारी ही हिट रही। उन्होंने हिमाचल की मंडी सीट पर शानदार जीत हासिल की।

कंगना की राजनीति में हुई एंट्री, चिराग बने मंत्री
चिराग पासवान अपने पिता की छाया से बाहर निकलकर राजनीति में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। उनकी पार्टी का प्रदर्शन इस चुनाव में काफी शानदार रहा। उनकी पार्टी बीजेपी की सहयोगी है। केंद्र में अब वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। पहले यह मंत्रालय उनके पिता संभाल चुके हैं। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनी गई हैं। इस चुनाव में राज्य के मंत्री और दिग्गज उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को उन्होंने लगभग 75,000 मतों के अंतर से हराया। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भी आने वाली है। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी।