छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रदेश मंत्रिमंडल ने किए रामलला के दर्शन, ‘शबरी के बेर’ लेकर अयोध्या पहुंचे CM साय; सरयू घाट, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा

रायपुर। CM विष्णु देव साय समेत छत्तीसगढ़ के पूरे मंत्रिमंडल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। शनिवार को सुबह रायपुर से सभी मंत्री रवाना हुए थे। अयोध्या पहुंचने के बाद रामलला दर्शन के साथ ही हनुमानगढ़ी, सरयू घाट में भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने पूजा की।

इस मौके पर शिवरीनारायण से बेर की टोकरी समेत कई चीजें भी रामलला को भेंट की गई। अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम साय ने कहा कि बहुत ही आनंदित हूं, प्रभु श्रीराम के चरणों को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। साय सरकार का ये अयोध्या दर्शन कार्यक्रम एक दिन का ही है। शाम तक सभी मंत्री लौट आएंगे।

तस्वीरों में देखिए मंत्रिमंडल का अयोध्या धाम दर्शन

 - Dainik Bhaskar
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सीएम साय समेत सभी मंत्रियों के अयोध्या रवाना होने की तस्वीर - Dainik Bhaskar

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सीएम साय समेत सभी मंत्रियों के अयोध्या रवाना होने की तस्वीर

अयोध्याधाम पहुंचने और छत्तीसगढ़ से रामलला को भेंट की गई चीजों की तस्वीर - Dainik Bhaskar

अयोध्याधाम पहुंचने और छत्तीसगढ़ से रामलला को भेंट की गई चीजों की तस्वीर

राम मंदिर में दर्शन करते सीएम साय समेत मंत्रिमंडल साथ में बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी साथ रहे - Dainik Bhaskar

राम मंदिर में दर्शन करते सीएम साय समेत मंत्रिमंडल साथ में बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी साथ रहे

पारंपरिक वेश-भूषा में सीएम साय समेत पूरे मंत्रिमंडल ने राम मंदिर में पूजा की। - Dainik Bhaskar

पारंपरिक वेश-भूषा में सीएम साय समेत पूरे मंत्रिमंडल ने राम मंदिर में पूजा की।

अयोध्या धाम में पूजा के बाद राम मंदिर के बाहर की तस्वीर - Dainik Bhaskar

अयोध्या धाम में पूजा के बाद राम मंदिर के बाहर की तस्वीर

सरयू घाट में भी 'छत्तीसगढ़ सरकार' ने आरती की। - Dainik Bhaskar

सरयू घाट में भी ‘छत्तीसगढ़ सरकार’ ने आरती की।

अयोध्या के हनुमानगढ़ी में भी आरती की गई। - Dainik Bhaskar

अयोध्या के हनुमानगढ़ी में भी आरती की गई।

CM ने सोशल मीडिया में लिखा

मुख्यमंत्री साय ने दर्शन के बाद तस्वीरें शेयर कर लिखा कि, प्रभु श्रीराम के साक्षात दर्शन पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं। सियावर रामचंद्र की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्पित प्रयासों से इस भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जिससे करोड़ों सनातनियों के आस्था को बल मिला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। 

 - Dainik Bhaskar

कांग्रेस बोली- घर का जोगी जोगड़ा

मंत्रिमंडल के अयोध्या दौरे को कांग्रेस ने नौटंकी बता दिया। प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार बने 8 महीने से ज्यादा समय हो चुका है, अब तक मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ कौशल्या माता के दर्शन करने नहीं पहुंचे। जो विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां कौशल्या मां की गोद में भगवान राम विराजमान हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल माना जाता है। चंदखुरी में भांचा राम के दर्शन करने तो सरकार के मंत्री नहीं गए और अयोध्या जा रहे हैं। घर का जोगी जोगड़ा आन गांव का सिद्ध। इसका अर्थ है कि ‘ अपने गांव घर की जगह अन्यत्र अधिक सम्मान’।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ प्रोजेक्ट शुरू किया था, जिसे द्वेष के चलते भाजपा की सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा के लोगों को राम के काम में भी द्वेष दिखाई देता है। अयोध्या जाने की यह सिर्फ नौटंकी है।