छत्तीसगढ़

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के बीच फायरिंग से हड़कंप… दो कर्मचारी गोली लगने से घायल

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के बीच फायरिंग हुई।

गोली लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। घटना की जानकारी में जुटे हैं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना है।