छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन के बाद अस्थाई मेरिट लिस्ट जल्द, जुड़ेंगे नए नाम; 10वीं-12वीं के लिए तैयार होगी नई मेरिट लिस्ट

छात्रों के 40 नंबर तक बढ़े, जुड़ेंगे नए नाम, 10वीं-12वीं के लिए तैयार होगी नई मेरिट सूची|रायपुर,Raipur - Dainik Bhaskar

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही 10वीं और 12वीं की स्थायी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के बाद स्थायी मेरिट सूची में नए छात्रों के नाम भी जुड़ेंगे, जिसके बाद उसी लिस्ट को स्थायी और अंतिम सूची माना जाएगा।

माशिमं की ओर से रीकैलकुलेशन-रिवैल्युएशन काम पहले ही पूरा कर लिया गया था, अब केवल मेरिट लिस्ट को अपडेट करने का काम अंतिम दौर में चल रहा है।

छात्रों के 40 नंबर तक बढ़े

माशिमं ने 9 मई को बोर्ड के नतीजें जारी किये थे, जिसके बाद छात्रों ने पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किए थे। पुनर्मूल्यांकन से कई बच्चों के परिणाम में 20 से 40 अंक बढ़े हैं। माशिमं दोनों कक्षाओं की पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे पिछले दिनों जारी कर दिए थे।

लगभग 5 छात्र मेरिट में जुड़ेंगे 

रीकैलकुलेशन-रिवैल्युएशन से परिणामों में आए बदलाव का असर दोनों कक्षाओं की मेरिट सूची पर भी पड़ेगा। पुनर्मूल्यांकन कराने पर कुछ बच्चे मेरिट में आ गए हैं। दोनों कक्षाओं में 4 से 5 नए बच्चे मेरिट सूची में जुड़ गए हैं। मंडल जल्द ही स्थायी मेरिट सूची जारी करने की तैयारी में है।

पुनर्मूल्यांकन में कई बच्चों के अंक बढ़े

कक्षा 12वीं में पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए 10960 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से पुनर्गणना में 153 और पुनर्मूल्यांकन के बाद 4248 बच्चों के में 5831 बच्चों ने पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन भरे थे। पुनर्मूल्यांकन में 5122 विद्यार्थियों में से 2379 बच्चों के अंकों में बढ़ोत्तरी हुई। इसी तरह उत्तरपुस्तिकाओं में अंकों की दोबारा गणना करने पर 125 के अंक बदले। 709 बच्चों ने पुनर्गणना कराई।

CG 12वीं बोर्ड 81% रहा रिजल्ट

12वीं बोर्ड में 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12वीं में 2 लाख 61 हजार 77 छात्र परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें 2 लाख 58 हजार 704 छात्रों ने परीक्षा दी है। इनमें 83.72 फीसदी छात्राएं और 76.91 छात्र पास हुए हैं। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया है।

10वीं बोर्ड 76% छात्र पास

10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कुल 75.61 फीसदी रहा। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। इस बार 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्रों ने परीक्षा दी है। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक चली थी।