छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, CM साय बोले- बलौदाबाजार में इंडोर और जशपुर में खेल स्टेडियम बनेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ आजादी के जश्न में डूबा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी। CM साय छत्तीसगढ़ में क्रीड़ा योजना महोत्सव शुरू करने का ऐलान किया है। बलौदाबाजार में इंडोर और जशपुर में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।

देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह में सीएम साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सीएम साय ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, DGP अशोक जुनेजा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

सीएम साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कठिन संघर्ष और बलिदान के बूते देश को आजादी मिली है। शहीद गैंद सिंह, धुरवा राव, शहीद वेंकटराव, वीर गुंडाधुर, जैसे हमारे अनेक ऐतिहासिक नायकों के अदम्य साहस बलिदान से आजादी मिली है। नक्सल घटनाओं से निपटने के लिए राज्य अन्वेंषण एजेंसी का गठन किया गया है। 8 महीने में जवानों ने 146 नक़्सलियों को मार गिराया गया है। हमने 32 नए सुरक्षा कैंप खोले हैं। 29 नए कैंप शुरू करने जा रहे हैं। बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है। प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी की गई। 24 लाख 75 हज़ार किसानों को 13 हज़ार 320 करोड़ अंतरित किए गए हैं। सरकार युवाओं की प्रगति के लिए हर अवसर प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने रायगढ़ जिले में इंडोर स्टेडियम परिसर हॉकी एस्ट्रोटर्फ 31 करोड़ 50 लाख की लागत से बनाया जाएगा। बलौदा बाजार में 14 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। जशपुर में 33 करोड़ की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।