छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : कल राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रतिभावान खिलाड़ी, सीएम विष्णु देव साय करेंगे पुरस्कृत

रायपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रुपये अंतरित किए जाएंगे। इस तरह खिलाड़ियों को कुल एक करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपये दिए जाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा व खेल मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे।

2021-22 के लिए सम्मान

कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार से छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शहीद कौशल यादव पुरस्कार से छह, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से दो, शहीद पंकज विक्रम सम्मान से 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान से पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी से 11 खिलाड़ियों का सम्मान होगा।

2022-23 के लिए सम्मान

वर्ष 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार से चार खिलाड़ी सम्मानित होंगे। शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सात, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से एक, शहीद पंकज विक्रम सम्मान से 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान से पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी से 24 चयनित खिलाड़ियों का सम्मान होगा।

अलग-अलग वर्गों में इनका होगा सम्मान

2021-22 शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार :

  • ओलिंपिक : आशीष कुमार (साफ्टबाल), चित्रा (हैंडबाल), मोना पटेल (फेंसिंग), विजय कुमार (वेटलिफ्टिंग)।
  • नान ओलिंपिक : डी पार्थ (वुशु)।
  • पैरा स्पोर्ट्स : हरिहर सिंह राजपूत (व्हीलचेयर फेंसिंग)।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार :

  • ओलिंपिक : सुभाष लहरे (वेटलिफ्टिंग), दुष्यंत निषाद (साफ्टबाल), एम रवि राव (हैंडबाल)।
  • नान ओलिंपिक : श्रेया शुक्ला (किक बाक्सिंग), संजीव कुमार (नेटबाल)।
  • पैरा स्पोर्ट्स : रजनी जोशी (पैरा जूडो)।

शहीद विनोद चौबे सम्मान : देवधर ठाकुर और मूलचंद साहू (एथलेटिक्स), राजेश पाटिल (लान टेनिस), चूणामणि ठाकुर (बाक्सिंग), भगवान (कुश्ती)।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान : खोगेश्वर बाघ और रुपाली कश्यप (हाकी), पायल सपहा (कुश्ती), श्रुति यादव (शूटिंग), राजकुमार (खो-खो), संदीप वर्मा और सोमिन ठाकुर (टेनिस बाल क्रिकेट), किरण पिस्दा (फुटबाल), आकाश वासवानी (नेटबाल), नीरज साहू (टेनिक्याइट), खुशबू निर्मलकर (कयाकिंग कैनेइंग)।

  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: सुदर्शन सिंह (एथलेटिक्स), दुर्गा यादव (पैरा तैराकी)।
  • मुख्यमंत्री ट्राफी : नेहा यादव, निर्मला, गरिमा, एस भानुश्री, श्वेता गायकवाड़, औरंगजेब खान, अजय यादव, राहुल राजपूत, श्याम झा, उबेस निहल और श्रीकांत (कोच) टग आफ वार सीनियर वर्ग महिला एवं पुरुष मिक्स्ड दल।

2022-2023 के लिए इनका सम्मान

शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार :

  • ओलिंपिक : बीरु बाघ (साफ्टबाल), रेशु साहू (फेंसिंग), कृति साह (हैंडबाल)।
  • नान ओलिंपिक : ईश्वरी निषाद (पैरा एथलेटिक्स)।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

शहीद पंकज विक्रम सम्मान : खोगेश्वर बाघ और रुपाली कश्यप (हाकी), पायल सपहा (कुश्ती), श्रुति यादव (शूटिंग), राजकुमार (खो-खो), संदीप वर्मा और सोमिन ठाकुर (टेनिस बाल क्रिकेट), किरण पिस्दा (फुटबाल), आकाश वासवानी (नेटबाल), नीरज साहू (टेनिक्याइट), खुशबू निर्मलकर (कयाकिंग कैनेइंग)।

  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: सुदर्शन सिंह (एथलेटिक्स), दुर्गा यादव (पैरा तैराकी)।
  • मुख्यमंत्री ट्राफी : नेहा यादव, निर्मला, गरिमा, एस भानुश्री, श्वेता गायकवाड़, औरंगजेब खान, अजय यादव, राहुल राजपूत, श्याम झा, उबेस निहल और श्रीकांत (कोच) टग आफ वार सीनियर वर्ग महिला एवं पुरुष मिक्स्ड दल।

2022-2023 के लिए इनका सम्मान

शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार :

  • ओलिंपिक : बीरु बाघ (साफ्टबाल), रेशु साहू (फेंसिंग), कृति साह (हैंडबाल)।
  • नान ओलिंपिक : ईश्वरी निषाद (पैरा एथलेटिक्स)।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

  • ओलिंपिंक : भावेश सारंग (वेटलिफ्टिंग), हिमांशु नेताम (फेंसिंग), गीतेश यादव (तीरंदाजी), डी कृति (बास्केटबाल)।
  • नान ओलिंपिक : योगेश्वर साहू (साइकिल पोलो), कृष्ण (किक बाक्सिंग)।
  • पैरा स्पोर्ट्स : रोहित गोड़ और वी. जानसन सोलोमन (फेंसिंग)।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान

दिव्या भारती और सत्येंद्र यादव (कुश्ती), पवन दास और अनन्या दुबे (टेबल टेनिस), सीमा चौटेल और धन सिंह चंद्राकर (वुशु), अंकिता पटेल (खो-खो), वर्षा सोनकर (हाकी), मेघा देशमुख (टेनिस बाल क्रिकेट), सोनिया साहू (फुटबाल), दुर्गेश साहू (कबड्डी), भूमि गुप्ता और रुद्राक्ष साहू (तैराकी), इलिजबेत बेक (साइक्लिंग), आशीष पटेल (व्हीलचेयर फेंसिंग)।

  • शहीद विनोद चौबे : पुनूराम और भीखूराम (एथलेटिक्स), विक्रम सिसोदिया (टेनिस-शूटिंग), अरविंद शर्मा (पैरा तैराकी)।
  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार : राजकुमार खाती (वेटलिफ्टिंग)।

मुख्यमंत्री ट्राफी

  • सीनियर वर्ग : स्वाती साहू, रोहणी साहू, सीता साह, उत्तरा नवरंग, किरण साहू (कोच), सूरज माह (मैनेजर) व्हीलचेयर फेसिंग महिला टीम।
  • जूनियर बालक वर्ग : दीपक ठाकुर, रजीत कुरें, मयंक कोशले, सुशांत यादव, शशांक राजपूत, आयुष झा, आर्यन गुप्ता, बिरेन नायक, तेजस खंडी, हर्ष शुक्ला, सोहम शर्मा, शुभम यादव, ओम मांझलेकर, राकेश कड़ती, भूपेंद्र हेमला, कुलेश्वर सिंह, जगदीश महानंद (कोच), गौरव डहरिया (मैनेजर) साफ्टबाल।