छत्तीसगढ़

कोरबा: रॉड से हमला कर कोटवार की हत्या, जमीन विवाद बनी मौत की वजह; गांव का ही आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में जमीन विवाद में कोटवार की सरिया रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सड़क किनारे उसकी लाश मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पसान थाना क्षेत्र के लैंगा गांव का है।

बताया जा रहा कि, कोटवार रामदास महंत लौंगा गांव का रहने वाला था। गांव के बस्ती में और सीमा पर उसने दो मकान बनाया है। गुरुवार की शाम वह अपने विद्युत व्यवस्था बिगड़ने पर उसे ठीक करने गया था। वापस लौटते समय घर से 200 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खेत में उसकी लाश रक्त रंजिश हालत में मिली।

 - Dainik Bhaskar

खेत के पास हुआ हमला

कोटवार के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि, उसके चाचा ने घर आकर जानकारी दी कि खेत के पास पड़े थे। बचाव-बचाव की आवाज आ रही थी। मौके पर गया तो मारपीट करने वाले फरार हो गए थे। तब घटना स्थल पर उसकी सांसे चल रही थी। जब अस्पताल ले जाने के लिए व्यवस्था कर रहे थे, तभी मौत हो गई। 

 - Dainik Bhaskar

पहले भी हुई थी मारने की कोशिश

पेट पर सरिया रॉड घुसा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इससे पहले भी गांव के राम कुमार और उसके साथियों ने पिता पर टांगिया से हमला कर मारने की कोशिश की थी। किसी तरह वो जान बचाकर भागे थे। अब फिर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि, जमीन विवाद में हत्या की गई है। आरोपी राम कुमार कांशी (37) को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।