छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोरबा, रायगढ़ में सता रही गर्मी, बिलासपुर रहा सबसे ज्यादा गर्म; अगले 3 दिन भीगेगा बस्तर संभाग

बिलासपुर में सूर्य की तपिश व उमस ने बढ़ाई समस्या

रायपुर। बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में आज भारी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों तक बारिश का ये दौर जारी रह सकता है।

प्रदेश में अब तक 980.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है। 3 जिलों में औसत से अधिक और 5 जिले में कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में सामान्य वर्षा हुई है।

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर रहा सबसे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग ने आज भी मौसम सामान्य रहने और शाम को बारिश की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को भी तेज धूप और उमस ने बेहाल कर दिया। इसके चलते तापमान बढ़कर 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रहा।

कोरबा, रायगढ़ में सता रही गर्मी

कोरबा जिले में बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी सताने लगी है। लोग उमस से परेशान हो रहे हैं। वहीं रायगढ़ में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने से गुरुवार को दिन का तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया, आज भी बारिश के आसार नहीं हैं। जिले अब तक की 893 मिमी बारिश हो चुकी है।

रायपुर का मौसम 

आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

प्रदेश में ऐसा रहा तापमान

रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में 33.5 डिग्री रहा जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा था। अंबिकापुर में 32.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। जगदलपुर में 32.6 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। वहीं राजनांदगांव में 33 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।