छत्तीसगढ़

घर पर क्या काम करती हैं राबड़ी देवी? तेजस्वी यादव ने भावुक वीडियो शेयर कर बताया सच

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू यादव हों या राबड़ी देवी, अक्सर देसी अंदाज में ही नजर आते हैं। ठेठ अंदाज में ही राजनीतिक विरोधियों पर बरसते रहते हैं। घर हो या बाहर, लालू परिवार का अंदाज अक्सर देसी ही रहता है। यही कारण है कि लालू परिवार का फोटो-वीडियो अक्सर सोशल मीडियो पर वायरल होते रहता है। इस बार राबड़ी देवी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का चक्की चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राबड़ी देवी चक्की में दाल दर रही हैं। इतना ही नहीं दाल दरने के बाद राबड़ी देवी गेहूं भी साफ कर रही हैं। गांव की महिलाओं के तरह सुप में गेहूं फटक ( साफ करना ) रहीं हैं। इस वीडियो को तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर शेयर किया है।

ऐसा नहीं है कि पहली बार राबड़ी देवी चक्की चला रहीं हैं या सुप में गेहूं साफ कर रही हैं। इससे पहले भी राबड़ी देवी और बहू राजश्री का वीडियो वायरल हुआ था। बता दें कि राजश्री दिल्ली में पली-बढ़ी हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कभी वो अपने घर के बगीचे में दिखाई देती हैं तो कभी गाय को चारा खिलाती नजर आती हैं।

राजश्री अपनी सास राबड़ी देवी के साथ घरेलू कामकाज में हाथ बंटाती भी नजर आती रहती हैं। कुछ महीने पहले राजश्री का भी वीडियो राबड़ी देवी के साथ वायरल हुआ था। वीडियो में राबड़ी देवी राजश्री को चक्की चलाना सीखा रहीं थीं। वीडियो में राजश्री कहती हैं कि मां के साथ घरेलू कामकाज। उस वक्त भी राजश्री का ये अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया था। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दिए थे और राजश्री की सादगी की तारीफ कर रहे थे। ऐसे में एक बार फिर राबड़ी देवी का चक्की वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।