छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारियों को साय सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, 4% बढ़ाया महंगाई भत्ता; 1 अक्टूबर से 3 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को साय सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। ये घोषणा CM साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले की है।

मुख्यमंत्री ने आज हेलीपैड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज एक बड़ा गौरव का विषय है, हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि दीपावली आ रही है , राज्य के कर्मचारियों को 46% DA मिल रहा है, उसे केंद्र के सामान करते हुए 4% DA बढ़ा रहे है, अब कर्मचारियों को 50% DA मिलेगा।

बताया जा रहा है कि यह महंगाई भत्ता 1 अक्टूबर से राज्य के सभी कर्मचारियों को मिलेगा। राज्य में 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी काम करते हैं।