छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः चर्चित लोकनाथ अपहरण व हत्या का आरोपी गिरफ्तार,लखनऊ पुलिस ने एक लाख के इनामी राजेश सिंह को रायपुर से किया गिरफ्तार ; 10 साल से था फरार

लखनऊ पुलिस ने एक लाख के इनामी राजेश सिंह को छत्तीसगढ़ रायपुर से किया गिरफ्तार ; 10 साल से था फरार|लखनऊ,Lucknow - Dainik Bhaskar

रायपुर/ लखनऊ। चर्चित लोकनाथ अपहरण व हत्या के मामले में वांछित राजेश सिंह को लखनऊ की गोमती नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहरण व हत्या के मुकदमे में जमानत कराने के बाद राजेश सिंह ने अपनी मूल संपत्ति बेच दी और वह छत्तीसगढ़ में आकर नाम बदलकर रह रहा था। कोर्ट में पेश न होने पर एनबीडब्ल्यू और कुर्की की कार्रवाई के आदेश जारी हुए थे। बदमाश राजेश सिंह ने वाराणसी जिले में अपनी सभी जमीनी और घरों को बेच दिया। जिसके बाद वह दूसरे नाम पता पर छत्तीसगढ़ में आकर रहने लगा। 10 साल से फरार राजेश कुमार सिंह को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

(कलर की शर्ट में राजेश कुमार सिंह बदमाश) डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह और गोमती नगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र व पुलिस सर्विलांस टीम। - Dainik Bhaskar

कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद बेच दी सारी संपत्ति

डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने लखनऊ में बताया कि पकड़े गए राजेश अपहरण और हत्या के मुकदमे में चार साल तक की जेल में रहा। 4 साल बाद कोर्ट से जमानत पाने के बाद राजेश करीब एक साल तक बनारस में रहने लगा। राजेश फिर अपने और पूरे परिवार की संपत्ति को बेच दिया। बिना किसी को सूचना दिए वह छत्तीसगढ़ रेलवे स्टेशन के पास जाकर रहने लगा।

कोर्ट से जारी हुआ एनबीडब्ल्यू तब शुरू हुई तलाश

बदमाश राजेश सिंह की तलाश लखनऊ पुलिस ने 2017 में शुरू की। जब कोर्ट में पेश ना होने पर राजेश सिंह की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने समन तामिला कराने के लिए वाराणसी पहुंची। जानकारी हुई कि राजेश सिंह यहां नहीं रहता।

कोर्ट की तरफ से राजेश सिंह के पेश न होने पर एनबीडब्ल्यू और उसके बाद कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए गए। लखनऊ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बनारस में राजेश सिंह के घर पहुंची। तो वहां पर पड़ोसियों ने बताया कि जमीन बेचकर कहीं और रह रहा है जिसकी जानकारी किसी को नहीं है।

 - Dainik Bhaskar

जमानत दारों की मदद से राजेश तक पहुंची पुलिस

लखनऊ पुलिस ने कोर्ट में जमानत लेने वाले दोनों व्यक्तियों के घर की तलाश शुरू की। पुलिस ने एक लाख के इनामी राजेश सिंह को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग से गिरफ्तार किया है। राजेश सिंह के पास से फर्जी आधार कार्ड गलत नाम पता बनाकर रहने और छुपाने के भी साथ मिले हैं जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने का नाम पता था। पुलिस ने राजेश सिंह पर फर्जीवाड़ा और फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए FIR गोमती नगर में दर्ज की है।