छत्तीसगढ़

रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 50 करोड़ फॉलोअर्स पूरे, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले इंसान

नई दिल्ली। पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रिकॉर्ड एक साथ चलते हैं। रोनाल्डो फुटबॉल में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वह खेल मैदान से बाहर भी रिकॉर्ड बनाने के लिए जाने जाते हैं। अब उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन (50 करोड़) फॉलोअर्स वाले पहले इंसान बन गए हैं। यह संख्या भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के फॉलोअर्स से दोगुने से भी ज्यादा है।

रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी हैं। उनके 3.76 मिलियन (37.6 करोड़) फॉलोअर हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही रोनाल्डो का क्रेज नहीं है। उनके ट्विटर पर भी करोड़ों फॉलोअर हैं। रोनाल्डो के ट्विटर पर 105 मिलियन (10.5 करोड़) फॉलोअर हैं। रोनाल्डो और मेसी इन दिनों कतर में हैं। दोनों की टीमें फीफा विश्व कप में अपनी दावेदारी पेश करने पहुंची है।

0mltsi3

विराट फॉलोअर्स के मामले में सातवें स्थान पर
इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो और मेसी के बाद फॉलोअर के मामले में तीसरे स्थान पर अमेरिका की मॉडल काइली जेनर हैं। उनके 3.46 मिलियन (34.6 करोड़) फॉलोअर हैं। अमेरिका की गायक सेलेना गोमेज चौथे और अभिनेता ड्वेन जॉनसन चौथे स्थान पर हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 2.03 मिलियन फॉलोअर (20.3 करोड़) के साथ सातवें स्थान पर हैं।

आखिरी विश्व कप में उतरे मेसी-रोनाल्डो!
फीफा विश्व कप में सबकी नजरें इस साल लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल पर है। इन दोनों का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। ऐसे में इस सदी के ये दो महान फुटबॉलर्स अपनी-अपनी टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे। रोनाल्डो और मेसी दोनों ने ही कोई विश्व कप खिताब नहीं जीता है।

मेसी-रोनाल्डो ने शेयर की थी तस्वीर
हाल ही में विश्व कप से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हुई। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने इसे आइकॉनिक तस्वीर करार दिया। साथ ही इसे ‘पिक्चर ऑफ द सेंचुरी’ (इस सदी की सबसे शानदार तस्वीर) भी कहा है। दरअसल, इस तस्वीर में मेसी और रोनाल्डो शतरंज खेलते दिख रहे हैं। इसे रोनाल्डो और मेसी ने शेयर भी किया।