Home » राष्ट्रीय » गृह मंत्री शाह बोले- 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC, अभी सिर्फ उत्तराखंड में लागू, MP–गुजरात, असम में तैयारी

गृह मंत्री शाह बोले- 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC, अभी सिर्फ उत्तराखंड में लागू, MP–गुजरात, असम में तैयारी

मुंबई। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में कहा कि बीजेपी-एनडीए शासित 21 राज्यों में 2029 से पहले UCC लागू कर दी जाएगी। अगला लोकसभा चुनाव 2029 में होना है।

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से UCC पूरी तरह लागू है। फिलहाल यूसीसी लागू करने वाला यह इकलौता राज्य है।

गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में विधानसभा से प्रस्ताव पारित हो चुका है। राष्ट्रपति की मंजूरी और अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ ने UCC लागू करने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने वाली समितियां गठित की जा चुकी हैं।

शाह मुंबई में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की लॉन्चिंग के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram