छत्तीसगढ़

Video: 60 की उम्र में दादी ने किया खतरनाक स्टंट, पुल से छलांग लगाकर किया सबको हैरान

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में वृद्ध महिला ने साड़ी पहनकर खतरनाक स्टंट किया है। वीडियो देख आप एक पल के लिए निशब्द हो जाएंगे। आपके मन में यह विचार जरूर आएगा कि आखिर 60 की उम्र में क्या कोई महिला साड़ी पहनकर स्टंट कर सकती हैं?

आमतौर पर महिलाएं स्टंट करने से गुरेज करती हैं। उन्हें पूर्वाभ्यास रहता है कि उन्हें चोट लग सकती है। हालांकि, इसका तात्पर्य यह नहीं है कि वे स्टंट नहीं कर सकती हैं। कई बार महिलाएं डेंजर स्टंट कर लोगों को सकते में डाल देती हैं। इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है।

इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किसी नदी के किनारे कुछ बच्चे नहा रहे हैं। उनमें कुछ बच्चे स्विमिंग यानी तैर रहे हैं। उनके साथ दादी मां भी आई हैं। सभी बच्चे नहाने में व्यस्त हैं। तभी दादी मां भी नहाने की सोचती है। उनके मन में यह ख्याल आता है कि दिल तो बच्चा है-कुछ भी सोच सकता है। दोबारा दादी मां को स्विमिंग करने का ख्याल आता है। उस समय वह खुद को रोक नहीं पाती हैं।

इसके बाद महिला साड़ी का पल्लू को संभालकर पूल पर चढ़ जाती हैं। सभी लोग देखकर हैरान हो जाते हैं। उसके बाद वृद्ध महिला पूल से छलांग लगा देती हैं। हालांकि, उनकी छलाँग को देख लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि वृद्ध महिला ने गलत तरीके से छलांग लगाई है। इससे चोटिल होने का खतरा रहता है।

इस वीडियो को Supriya Sahu IAS नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 56 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि, बड़ी संख्या में यूजर्स ने कमेंट कर वृद्ध महिला की जमकर तारीफ की है।