Home » क्रिकेट » भारतीय टीम ने T20I में जड़ दिया ‘दोहरा शतक’, दुनिया में सबसे पहले कर डाला ये बड़ा कारनामा

भारतीय टीम ने T20I में जड़ दिया ‘दोहरा शतक’, दुनिया में सबसे पहले कर डाला ये बड़ा कारनामा

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने मंगलवार को सानो में जापान को रोमांचक मैच में 2 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। भारत की यह 200वीं टी20 इंटरनेशनल जीत रही। वो यह कारनामा (अंतरराष्‍ट्रीय या फ्रेंचाइजी) करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी।

याद दिला दें कि बारिश के कारण भारत और जापान के बीच मुकाबला 5 ओवर प्रति पारी का खेला गया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में तीन विकेट खोकर 30 रन बना सकी।

भारत ने 291 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 194 सीधी जीत हासिल की जबकि 6 मैच सुपर ओवर के जरिये जीते। पाकिस्‍तान की टीम टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे ज्‍यादा मैच जीतने के मामले में दूसरे स्‍थान पर काबिज है। पाकिस्‍तान ने 303 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 176 जीत दर्ज की।

सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें

बता दें कि भारतीय टीम ने 20 टीमों के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और सभी के खिलाफ कम से कम एक मैच में जीत हासिल की है। भारत दुनिया की इकलौती टीम है, जिसका अब तक खेले गए विरोधी टीमों के खिलाफ विजयी प्रतिशत 50 से ज्‍यादा है।

भारतीय टीम अब 28 सितंबर को क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएगी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम एशियन गेम्‍स 2026 के क्‍वार्टर फाइनल में खेलते हुए नजर आएगी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram