कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली क्षेत्र के CISF कैंप में फायरिंग का मामला सामने आया है। मशका के सेवा प्रोजेक्ट में तैनात CISF कर्मियों के बीच कथित तौर पर हुई बहस के बाद गोलीबारी की घटना हुई है।
इस घटना में CISF के चार जवान की मौत हो गई है। असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, SI लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार की मौत हुई है।
CISF कर्मियों पर गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान CISF कर्मी अभिदेश सिंह के तौर पर हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है।
बहस के बाद साथी जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार (29 सितंबर, 2026) को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में CISF के चार जवानों की मौत हो गई, जिनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल थे।
ये जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोली के मशका गांव में सेवा-III पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा कर रहे थे।
अधिकारियों के मुताबिक, दो जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और बाद में उनमें से एक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे ये मौतें हुईं। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की और जानकारी का इंतज़ार है।




