नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।
फ्लाइट में पुलिस से बातचीत करते अभिजीत, 2 तस्वीरों में देखें


इससे पहले अलग-अलग इलाकों से सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।
ध्रुव राठी के बाद रत्ना सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया

कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल अफ़ेयर्स की हेड रत्ना सिंह
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने बताया है कि जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी के बाद उनकी लीगल अफ़ेयर्स की हेड रत्ना सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने बताया कि रत्ना सिंह इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे वकीलों के साथ शामिल होने जा रही थीं, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया.
उन्होंने मौजूदा कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि वह उन सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है.
सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने बताया कि रत्ना सिंह इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे वकीलों के साथ शामिल होने जा रही थीं, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया.
उन्होंने मौजूदा कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि वह उन सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने भी दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
इससे पहले ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लेने की बात सामने आई थी.
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
दिल्ली में होटल ली मेरिडियन और इसके आसपास के चौराहे पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार जाएंगे और मोदी सरकार भी जाएगी। इसके बाद लोकतंत्र को सुधारने का काम शुरू होगा।
राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट कर यह बात कही। उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में INDIA ब्लॉक के सांसदों को दिए गए अपने भाषण का वीडियो भी शेयर किया।




