Home » राष्ट्रीय » कॉकरोच जनता पार्टी का कल फिर जंतर-मंतर मार्च, आज दीपके समेत 7000 लोग हिरासत में; ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी का कल फिर जंतर-मंतर मार्च, आज दीपके समेत 7000 लोग हिरासत में; ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।

CJP ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोका गया। अब तक 7 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया है और दिल्ली में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

सुप्रीम कोर्ट रविवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मेट्रो-ट्रेन सेवाओं पर पूरी रोक के आदेश की कथित अनदेखी को लेकर अधिकारियों पर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है।

CJP ने SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

प्रदर्शन के पहले और बाद की 3 तस्वीरें…

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए। पुलिस ने उन्हें फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया।
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए। पुलिस ने उन्हें फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया।
ममता बनर्जी ने दिल्ली के साउथ एवेन्यू में धरना दिया। उन्होंने मुंह पर बैंडेज लगाकर सांकेतिक मौन प्रदर्शन किया।
ममता बनर्जी ने दिल्ली के साउथ एवेन्यू में धरना दिया। उन्होंने मुंह पर बैंडेज लगाकर सांकेतिक मौन प्रदर्शन किया।
दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए पिंक ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया।
दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए पिंक ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया।
CJP ने कहा- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

CJP के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

पुलिस ने ममता बनर्जी को रिहा किया

दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को रिहा कर दिया। उन्हें आज प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।

प्रशांत किशोर बोले- सरकार डरी हुई है

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा- आज दिल्ली की सड़कों पर 40,000 पुलिस, अर्धसैनिक बल और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। यह अपने आप में दिखाता है कि सरकार इस आंदोलन से कितनी डरी हुई है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया; 3 फोटोज
नासिक में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन

महाराष्ट्र के नासिक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, सीजेपी, आईएसआईएफ और विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram