Home » राष्ट्रीय » 16 को कॉकरोच जनता पार्टी निकालेगी तिरंगा यात्रा, अभिजीत दिपके बोले-‘लहरा दो तिरंगा’

16 को कॉकरोच जनता पार्टी निकालेगी तिरंगा यात्रा, अभिजीत दिपके बोले-‘लहरा दो तिरंगा’

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली में CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालने की बात कही है।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए ये भी अपील की कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने शहरों में तिरंगा यात्रा निकालें।

अभिजीत दिपके का एलान- लहरा दो तिरंगा

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया यूजर्स को संबोधित करते हुए कहा, ‘जैसा कि आप लोगों को पता है कि सौरव दास ओर आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है।’

दिपके ने आगे कहा, ‘जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते वो अपने-अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालिए और बता दीजिए इन तानाशाह लोगों को कि हमारा तिरंगा हमारा गर्व है और उसे लहराना कोई क्राइम नहीं है।’

CJP फाउंडर ने आगे कहा, ‘हो सकता है इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाएगा, लेकिन मुझे इस बात की परवाह नहीं है, क्योंकि तिरंगा मेरा गर्व है और उसे मैं लहराकर ही रहूंगा।’

सौरव दास और आशुतोष रांका गिरफ्तार

अभिजीत दिपके ने तिरंगा मार्च का यह एलान सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के एक दिन बाद किया है। सौरव और आशुतोष को मंगलवार को बिना इजाजत जंतर-मंतर पर घुसने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram