Home » राष्ट्रीय » राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई

राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्ष के 13 नेताओं की याचिका पर आज (15 अक्टूबर) को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच में सुनवाई होगी. चुनावों में कथित तौर पर हुई अनियमितता को लेकर विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

इसके अलावा 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान राजधानी दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई को लेकर और उसी दौरान मेट्रो-सड़क बंद करने से जुड़ी अवमानना याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें कि इस मामले पर भी चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच सुनवाई करेगी.

नारेबाजी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका 

इन सब मामलों के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं के सुप्रीम कोर्ट आने पर हुए हंगामे और नारेबाजी के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई है. इन सब पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में इन नेताओं के खिलाफ अवमानना का मुकदमा चलाने और राजनीति के लिए कोर्ट परिसर का इस्तेमाल रोकने समेत कई मांगें की गई हैं.

दस्तक संगठन ने राहुल गांधी को लिखा लेटर

डॉ. आंबेडकर सोसायटी फॉर थॉट्स, एक्शंस एंड कॉन्शसनेस यानी दस्तक संगठन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ओपन लेटर लिखकर सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं. संगठन ने राहुल गांधी से देश की जनता, न्यायपालिका और डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों में विश्वास रखने वाले लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.

असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर भी सुनवाई

इन सबके अलावा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर AIMIIM सुप्रीमो और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने याचिका दाखिल की है. इस पर भी आज सुनवाई हो सकती है. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी शुरुआत से ही एसआईआर का विरोध करते आए हैं. उन्होंने एसआईआर को बैकडोर से एनआरसी लागू करने जैसा करार दिया है. एसआईआर को लेकर ओवैसी ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram